रामनगर के पुछड़ी गांव में वन विभाग की 15 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी हो गई है।
रामनगर। पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कार्रवाई के लिए सात जोन व 14 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टर में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 जेसीबी मंगाई गई है। कार्रवाई के लिए वन विभाग के अफसर व कर्मचारी सुबह से व्यव्यस्था में लगे हुए हैं।
शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कार्बेट, रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के कर्मचारियों के अलावा पीएसी व अन्य थाने चौकियों का पुलिस बल भी रामनगर बुलाया गया है। अभी अतिक्रमण को लेकर विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
कार्रवाई में मौजूद रहने वाली पुलिस व वन विभाग के स्टाफ की राजकीय महाविद्यालय में ब्रीफिंग की जाएगी। बता दें कि पुछड़ी गांव में वन विभाग की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। पिछले साल सात दिसम्बर को भी 25 हेक्टेयर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया था।



