उत्तराखण्ड

Big Breaking:-दोस्तों संग दावत के लिए पहुंचा सौरभ, घात लगाए बैठे युवकों ने बोला हमला; निर्मम हत्या

पुरकाजी निवासी सौरभ को दावत के बहाने बुलाकर नहर किनारे घात लगाकर बैठे युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मंगलौर। युवक को दावत के बहाने बुलाकर नहर किनारे घात लगाकर बैठे युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  11 जुलाई शाम करीब 5:30 बजे पुरकाजी निवासी सुमित ने सौरभ को फोन कर दावत के बहाने बुलाया।

सौरभ अपने दो अन्य दोस्तों डिंपल और आशीष के साथ सुमित की मोटरसाइकिल पर बैठकर नहर किनारे राजा ईंट भट्टे के पीछे पहुंचा।

जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार

वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन युवक अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न मोटरसाइकिल पर आए। आते ही आरोपियों ने मे शामिल प्रद्युम्न ने सीधे सौरभ पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही सौरभ लहुलूहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल को पुरकाजी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई।  मृतक के पिता राजेंद्र निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जाट ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top