Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में स्कूलों का बदला समय, अब भीषण गर्मी में दोपहर 1 बजे ही हो जाएगी छुट्टी

उत्तराखंड में स्कूलों की नई समयसारिणी में बदलाव किया गया है। अब भीषण गर्मी के कारण विद्यालय दोपहर 2 बजे के बजाय 1 बजे तक ही संचालित होंगे, शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

देहरादून। प्रदेश में एक अप्रैल, 2026 से लागू की गई विद्यालय के लिए नई समयसारिणी को व्यापक विरोध के बाद बदला जा रहा है। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने इसमें संशोधन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है।

इस संशोधन के अनुसार स्कूलों की छुट्टी का समय घटाकर दोपहर दो बजे से घटाकर एक बजे तक कर दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ लगातार इस मांग को लेकर दबाव बनाए हुए था।

नई समयसारिणी के अनुसार पहले विद्यालयों का संचालन दोपहर 2:05 बजे तक किया जा रहा है। तमाम शिक्षक संगठन इसके विरोध में हैं।

उनका कहना है कि भीषण गर्मी और हीट वेव के दृष्टिगत इतनी लंबी अवधि तक विद्यालय संचालन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों को परेशानी हो रही है। लगातार मिल रही शिकायतों और सुझावों के बाद शासन स्तर पर इस विषय पर पुनर्विचार किया गया।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद एक बजे तक विद्यालय संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पत्रावली माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी गई है। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।

अटल विद्यालयों में पदस्थापना के निर्देश

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पदस्थापना से जुड़े निर्देश भी जल्द जारी किए जाएंगे। करीब आठ महीने बीते जाने के बाद भी अटल विद्यालयों के लिए चयनित आठ सौ से अधिक शिक्षकों को अटल विद्यालय नहीं भेजा जा रहा है।

इसके साथ ही सातों श्रेणियों में स्थानांतरण प्रक्रिया को इस बार प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

यात्रा अवकाश के मुद्दे पर भी अपर सचिव वित्त से वार्ता

शिक्षक संघ ने यात्रा अवकाश के मुद्दे पर भी अपर सचिव वित्त से वार्ता की और इस संबंध में आदेश शीघ्र जारी होने की उम्मीद है।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उम्मीद है कि इस महीने इसका आयोजन कर दिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top