Department

Big Breaking:-ऋषिकेश में गंगा किनारे पशुलोक बैराज में उतरा सी-प्लेन, दिखा नया रोमांच; पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

यूजेवीएनएल द्वारा सोमवार को ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में सी-प्लेन का सफल परीक्षण किया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शाम करीब छह बजे प्लेन बैराज पहुंचा।

ऋषिकेश। यूजेवीएनएल की ओर से सोमवार को पशुलोक बैराज में सी-प्लेन उतरने का ट्रायल सफल रहा।

सोमवार शाम करीब छह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सी-प्लेन बैराज पहुंचा। सुबह से ही इसके लिए तैयारी की जा रही थी।

बार-बार प्लेन पहुंचने का समय बदलता रहा। आखिरी में शाम करीब छह बजे प्लेन पहुंचा। प्लेन पहुंचने और उसका ट्रायल सफल होने पर लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

अधिकारियों का कहना है कि सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिलेगी। दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक त्वरित और सुगम हवाई संपर्क स्थापित होगा तथा आपदा एवं राहत कार्यों में भी तेजी आएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top