Department

Big Breaking:-सनसनी : 51 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित 17 एकड़ शास्त्री नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 51 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पूरन सिंह बिष्ट अपने भाई के साथ बिंदुखत्ता में रह रहे थे। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह फंदे से लटके मिले। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी वर्ष 2014 में मायके चली गई थी और बच्चे भी उसी के साथ रह रहे थे, जिसके चलते वह अवसाद में रहने लगा था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top