Department

Big Breaking:-अदाणी पावर प्लांट के बंद होने से उत्तराखंड में गंभीर बिजली संकट, अभी सामान्य नहीं होंगे हालात

अदाणी पावर प्लांट के बंद होने से उत्तराखंड में 350 मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे राज्य में गंभीर बिजली संकट है। जिंदल समूह से 120 मेगावाट बिजली मिलने से कुछ राहत मिलेगी।

देहरादून। अदाणी पावर प्लांट (रायगढ़, छत्तीसगढ़) में शटडाउन के कारण उत्तराखंड को मिलने वाली 350 मेगावाट बिजली की आपूर्ति अभी ठप चल रही है। इससे राज्य में बिजली संकट बना हुआ है, हालांकि जिंदल समूह से मिड टर्म करार के तहत करीब 120 मेगावाट बिजली शुक्रवार रात से मिलने लगेगी, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन अदाणी प्लांट से आपूर्ति बहाल होने तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होंगे।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के डायरेक्टर आपरेशन एके अग्रवाल के अनुसार तकनीकी कारणों से अदाणी की रायगढ़ इकाई से आपूर्ति बाधित हुई है और इसके 15 मार्च तक सुचारू होने की संभावना है।

प्रदेश में इस समय रोजाना करीब 2300 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि उत्पादन और उपलब्धता के बीच अंतर बढ़कर लगभग 18 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। पहले यह कमी सात से आठ मिलियन यूनिट के आसपास थी।

आपूर्ति संतुलित रखने के लिए रियल टाइम मार्केट से अतिरिक्त बिजली खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर पीक आवर्स में दबाव बना हुआ है। शाम 6:30 बजे से रात 12 बजे के बीच करीब 600 मेगावाट तक की कमी दर्ज की जा रही है। ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए औद्योगिक और कुछ अन्य फीडरों में रोस्टरिंग की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top