Department

Big Breaking:-लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली से उड़ाया, पारिवारिक विवाद के बाद कारोबारी ने उठाया खाैफनाक कदम

हल्द्वानी के चोरगलिया स्थित गाजीपुर गांव में एक ठेकेदार कमलेश चंद्र बेलवाल ने पत्नी से विवाद के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। 35 वर्षीय कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना

पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और बाईं ओर से गोली बाहर आ गई।

लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

सीओ अमित कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारी है। घटना के बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। कमलेश बेलवाल नगर निगम के ठेके लेता था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top