Big Breaking:-डीएवी छात्रसंघ समारोह में सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से दी गालियां, दून पुलिस ने भेजा नोटिस

मासूम शर्मा ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मंच से दिए विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था, जिससे तनाव में आकर उन्होंने ऐसा कहा।

देहरादून। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने डीएवी पीजी कालेज में कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था और उसी तनाव का असर मंच पर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

वहीं देहरादून पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है। चार पार्षदों ने नेहरू कालोनी थाने में सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है।डालनवाला थाने में भी तहरीर दी गई है।

मांगी माफी

वीडियो संदेश जारी कर मासूम शर्मा ने बताया कि वह देहरादून में कार्यक्रम के लिए एक होटल में ठहरे हुए थे और पिछली रात से एक संदिग्ध युवक होटल के आसपास चक्कर काट रहा था। उनकी टीम ने भी इस बारे में उन्हें जानकारी दी थी, हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य गतिविधि समझा।

बाद में अमेरिका से उनके चाचा के बेटे का फोन आया और बताया गया कि उसी व्यक्ति ने फोन कर अभद्र बातें कीं। इसके बाद पूरी रात वह और उनकी टीम तनाव में रहे। उन्होंने कहा कि रात भर मानसिक दबाव बना रहा और इसी कारण मंच पर बोलते समय गुस्सा बाहर आ गया।

उन्होंने स्वीकार किया कि मंच पर कही गई बातों में भावनात्मक आवेश था। मासूम शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं था और यदि किसी भाई प बहन को उनके शब्दों से कष्ट पहुंचा हो तो वह क्षमा चाहते हैं।

मासूम के भाई विकास ब्राह्मणवास ने बताया कि एक गैंगेस्टर मासूम को तंग कर रहा है। वह कुछ बदमाशों के साथ हथियार लेकर दून पहुंचा था। मासूम एक होटल में रुके थे और बदमाश भी वहां जाना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां एंट्री नहीं मिली।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें