Department

Big Breaking:-भटवाड़ी के सिल्ला में छानी में लगी आग, चपेट में आने छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत

उत्तरकाशी के सिल्ला में एक छानी में आग लगने से छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई।

उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सिल्ला गांव में सुबह एक घर की छानी में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में आग लगी।

अग्निकांड में एक भैंस, तीन बैल, एक गाय और एक गाय के बछड़े की जलने से मौत हो गई। कुल छह पशुओं की मौत होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से एक गौशाला को भी क्षति पहुंची है।

सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top