क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बिहार के इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के रामपुर बड़ी मस्जिद के पास रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में कार सवार बिहार के छात्र की मौत, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर घायल हो गए।

दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ये सभी तीनों युवक जीबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज सहसपुर के छात्र हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार, कोतवाली सहसपुर को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि रामपुर बड़ी मस्जिद के पास एक कार पेड़ से टकरा गई है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

इस पर कोतवाली सहसपुर पुलिस तत्काल घटना पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सहसपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने घायल सत्यम कुमार (22 वर्ष) उर्फ हर्षराज पुत्र पंकज कुमार दूबे निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को मृत घोषित कर दिया,

जबकि गंभीर घायल विनीत (21) पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और सौरभ सिंह पुत्र राकेश सिह निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को सीएचसी सहसपुर से हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों जीबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज सहसपुर से इंजीनियरिंग कर रहे थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। मृतक सत्यम का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है ।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top