Department

Big Breaking:-खेल विश्वविद्यालय, अकादमी बनाने और महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

मंत्री रेखा आर्या ने की योजनाओं की समीक्षा

खेल विश्वविद्यालय, अकादमी बनाने और महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

देहरादून, 1 अक्टूबर।

उत्तराखंड की खेल मंत्री एवं महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने राजकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान खेल विभाग और महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, खेल अकादमियां बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल सुविधाओं के विस्तार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की बैठक में नंदा गौरा योजना, महिला सारथी योजना समेत सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए आवश्यक प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाए और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top