Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ में आंधी का कहर, चौकी की छत उड़ी; वन दरोगा बाल-बाल बचे

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार की देर सांय को वन विभाग की तपोवन स्थित चौकी में तूफान का ऐसा कहर बरपा कि बैरक की छत पूरी तरह उड़ गई। हादसे के वक्त वन दरोगा कमरे के भीतर ही मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन दरोगा शैलेश बम जिस समय कमरे में कार्य कर रहे थे, तभी अचानक आए तेज अंधड़ से छत की चादरें हवा में उड़ गईं। देखते ही देखते दीवार के पत्थर भीतर गिरने लगे।

खिड़की को पकड़कर दीवार के सहारे खड़े हो गए वन दरोगा

जान बचाने के लिए वन दरोगा खिड़की को पकड़कर दीवार के सहारे खड़े हो गए। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से कार्यालय का लैपटॉप और अन्य सरकारी सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही चौकीदार गणेश सिंह, कमल सिंह और वन रक्षक आर.एस. राणा तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।

वन रक्षक राणा ने बताया कि सुरक्षित बचे वन दरोगा और अन्य सामान को अस्थायी रूप से तपोवन स्टेशन में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की लिखित सूचना तहसील प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तूफान से हुए इस नुकसान के बाद वन चौकी के भवन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top