Department

Big Breaking:-कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

कफ सिरप की बिक्री को लेकर आठ मेडिकल स्टोरों का खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए भेज गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शहर के क्लेमेंट्टाउन, प्रेमनगर और दून अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री और औषधि विक्रय की शर्तों के पूर्ण पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान कुल आठ फर्मों की जांच की गई। जांच में कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं। इस जिस पर संबंधित फर्मों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए औषधि विक्रय लाइसेंस की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित फर्मों के विरुद्ध औषधि अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति या फर्म नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top