Department

Big Breaking:-देहरादून में उपखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मांगे थे एक लाख

डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना.

ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. तभी विजिलेंस की टीम ने नोट लेते गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.


जानकारी के मुताबिक, उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे. इस मामले में शिकायतकर्ता ने थाना सतर्कता सेक्टर देहरादन में रिश्वत मांगने की एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसका आरोप उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट लगा था.

जिसके तहत आरोपी अधिकारी को निजी स्कूल के संचालक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की धनराशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आगे कार्रवाई की जा रही है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top