उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराए के कमरे में रह रहे एक फैक्ट्री कर्मी कमलेश दुबे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में ट्रांजिट कैंप में किराए में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी की मृत्यु हो गई। उसकी लाश कमरे में पेट के बल गिरी हुई थी। मृतक के मुंह और नाक से खून आ रहा था और घुटने में रगड़ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से ग्राम परासी चकलाल थाना लार जिला देवरिया यूपी निवासी 48 वर्षीय कमलेश दुबे पुत्र राम दरस दुबे सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे।

वह कृष्णा बिहार कालोनी फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप में किराए में अकेले रहते थे। बुधवार रात मकान स्वामी दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान में किराए में रहने वाले कमलेश दुबे कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

मुंह और नाक से आ रहा था खून

इस सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल, एसआई कीर्ति भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। जहां पर दीपक और पडोसी सुनील कुमार सिंह व रितु सिंह मिली।

रितु सिंह ने पुलिस को बताया कि रात जब उसने कमलेश दुबे के कमरे में देखा तो वह पेट के बल गिरे हुए थे और शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इस पर उसने कमलेश की पत्नी अंजू दुबे को फोन कर जानकारी दी। बाद में पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद था।

इस पर लोगों की मदद से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जब पुलिस ने जांच की तो मृतक कमलेश दुबे के नाक व मुंह से खून आ रहा था, बाएं घुटने में चोट की रगड़ थी। शव से दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

बाद में पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजन को देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top