उत्तराखण्ड

Big Breaking:-स्कूल में सात वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी, परिजनों को बताई आपबीती, शिक्षक गिरफ्तार

दो दिन पूर्व स्कूल में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की गई। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने इस बाबत परिजनों को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा।

मंगलौर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक ने सात वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची गांव के ही एक स्कूल में पढ़ने जाती है। दो दिन पूर्व स्कूल में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की गई।

आरोपी शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने इस बाबत परिजनों को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। घटना के बाद छुट्टी होने पर छात्रा घर पहुंची। उसे उदास देखकर परिजनों ने पूछताछ की।

काफी पूछने के बाद छात्रा ने बमुश्किल परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गांव से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top