Education

Big Breaking:-Homework पूरा नहीं किया तो टीचर ने छात्रा को पीटा, बच्ची सहमी… स्कूल जाने से किया इनकार

देहरादून में गृहकार्य पूरा न करने पर एक शिक्षिका ने कक्षा एक की छात्रा को पीटा, जिससे बच्ची सहमी हुई है और स्कूल जाने से मना कर रही है। बच्ची के चाचा ने इस मामले की शिकायत धारा चौकी में दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

देहरादून। गृहकार्य पूरा नहीं करने पर कक्षा एक की छात्रा को शिक्षिका द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। स्वजन का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है और स्कूल जाने से इनकार कर रही है। उनके अनुसार बच्ची नेश्विला रोड स्थित निजी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है।

19 अगस्त को गृहकार्य पूरा नहीं करने पर शिक्षिका ने उसे जोर से थप्पड़ मारा। जिस कारण उसका जबड़ा दुख रहा है। उनका आरोप है कि शिक्षिका इससे पहले भी बच्ची के साथ मारपीट कर चुकी हैं। पिटाई के बाद बच्ची के व्यवहार में बदलाव आया है। वह काफी डरी हुई है, खाना नहीं खा रही और घर में परिवार के लोगों से भी ठीक से बात नहीं कर रही।

स्कूल जाने की बात कहने पर वह मना कर देती है। इससे वह उसकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। बच्ची के चाचा शुभम ने मामले की शिकायत धारा चौकी में दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top