Department

Big Breaking:-शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

प्रदेश में अब शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को अब ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह नई व्यवस्था शीघ्र ही विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल मंच पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल के रूप में जोड़ी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य विभाग में पारदर्शिता, दक्षता, सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षक और अन्य कार्मिक कभी भी, कहीं से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी, जो सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। रावत ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे।

इससे भविष्य में प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी और अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृति में आसानी होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। यह कदम शिक्षा विभाग को पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर ले जाएगा। सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। – डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top