Department

Big Breaking:-सट्टे की खाईबाड़ी का जाल: लेनदेन के चक्कर में किशोर ने जहर खाकर दी जान, मौत से पहले का वीडियो वायरल

सट्टे और पैसों के लेनदेन  के चक्कर में आए 17 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कालाढूंगी में सट्टे और पैसों के लेनदेन के चक्कर में एक किशोर की जिंदगी खत्म हो गई। कोटाबाग निवासी 17 वर्षीय जगदीश ने कथित तौर पर जहर गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि सट्टे के लेनदेन को लेकर किशोर मानसिक दबाव में था। मौत से पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि सट्टे के इस जाल ने उनके बेटे की जान ले ली। वहीं, कालाढूंगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top