उत्तराखण्ड

Big Breaking:-टिहरी: पेड़ गिरने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की दर्दनाक मौत

टिहरी: पेड़ गिरने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की दर्दनाक मौत

टिहरी जनपद के तहसील घनसाली क्षेत्रान्तर्गत एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम विद्यार्थियों की जान चली गई। यह हादसा पिलखी नैल के पास हुआ, जब स्कूली छात्र-छात्रा घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के बाद एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

आरभ बिष्ट, पुत्र दरमियान सिंह, उम्र 16 वर्ष – ग्राम नैल, पिलखी निवासी, कक्षा 10वीं का छात्र, अध्ययनरत राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार।


मानसी, पुत्री ईश्वर सिंह, उम्र 14 वर्ष – ग्राम नैल, पिलखी निवासी, कक्षा 9वीं की छात्रा, अध्ययनरत राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं मदद की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही बारिश और जर्जर पेड़ों के खतरे को देखते हुए लोगों ने संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला गई है और विद्यालय के शिक्षक, छात्र व अभिभावक गहरे सदमे में हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top