उत्तराखण्ड

Big Breaking:-टिहरी में हादसा : कांवड़ियों का ट्रक पलटा,3 की मौत, 15 घायल

टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जाजल फकोट के बीच एक कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 14 श्रद्धालु घायल हैं. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है.

कांवड़ियों का ट्रक पलटा


हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है. हादसे के दौरान ट्रक में 15 कांवड़िये सवार थे. बताया जा रहा है जाजल फकोट के बीच में कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 14 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं.

3 की मौत, 14 घायल


घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फोकट भिजवाया गया. जहां से चार कांवड़ियों की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top