Department

Big Breaking:-प्रदेश के दस लाख छात्र-छात्राओं को इस साल नहीं मिली मुफ्त कॉपियां, बच्चे करते रह गए इंतजार

प्रदेश के दस लाख छात्र-छात्राओं को इस साल मुफ्त कॉपियां देने की घोषणा पूरी नहीं हो पाई। छात्र इसके लिए पूरे साल इंतजार करते रह गए।

प्रदेश के 10 लाख छात्र-छात्राओं को इस साल मुफ्त कॉपियां (नोटबुक्स) नहीं मिल पाएगी। अप्रैल 2025 में इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी के बावजूद विभाग ने अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है।

सरकार ने छात्र-छात्राओं को मुफ्त कॉपी की घोषणा की थी। प्रदेश के लाखों सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलना था।

विभाग का कहना था कि छात्रों को मुफ्त किताबें और स्कूल यूनिफार्म के बाद अब कॉपियां भी मुफ्त मिलेंगी, लेकिन छात्र इसके लिए पूरे साल इंतजार करते रह गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने छात्रों को मुफ्त कॉपियों के संबंध में सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है।

निर्देश में कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए चार दिसंबर 2025 को ऑनलाइन ई निविदा आमंत्रित की गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top