Big Breaking:-भयानक टक्कर, चीख-पुकार और मौत: अल्मोड़ा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, दो लोगों की गई जान

अल्मोड़ा के धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर कसाण बैंड के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर 35 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण खोना था।

अल्मोड़ा। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक कार के साथ शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार में चल रही स्कार्पियो डीएल-3सीसी जेड 8690 कसाण बैंड के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर लगभग 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें