Department

Big Breaking:-सरकारी छुट्टी के दिन टेस्ट को बुलाया, दफ्तर पर था ताला

परिवहन विभाग की लापरवाही से हल्द्वानी में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को परेशानी हुई। महीने के दूसरे शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद,

ऑनलाइन पोर्टल पर छुट्टी दर्ज न होने के कारण लोगों को टेस्ट के लिए बुलाया गया। दूर-दराज से आए आवेदक आरटीओ कार्यालय बंद पाकर निराश लौटे, जिससे विभागीय अफसरों की चूक उजागर हुई।

हल्द्वानी। परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण कार्यालय बंद था। लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को आवेदन करने पर लोगों को दस जनवरी की तारीख दी गई थी।

स्लाट बुकिंग की वजह से सुबह लोग पहुंच भी गए। लेकिन पता चला कि सरकारी छुट्टी के कारण दफ्तर नहीं खुलेगा। वहीं, विभागीय अफसरों से पूछने पर उन्होंने कहा कि आनलाइन पोर्टल में छुट्टी न चढ़ाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

हर साल दिसंबर में शासन की ओर से अगले साल के त्योहारों से लेकर अहम दिनों को लेकर छुट्टी का कैलेंडर जारी किया जाता है। जबकि दूसरे शनिवार को कार्यालय बंदी की तारीखों को स्थानीय स्तर पर दर्ज किया जाता है। दूसरी तरफ डीएल बनवाने के लिए आनलाइन फीस जमा करने के बाद लोगों को टेस्ट की तारीख दी जाती है।

यहां कंप्यूटर पर सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है। लेकिन परिवहन विभाग के आनलाइन पोर्टल में दस जनवरी की छुट्टी को दर्ज नहीं किया गया था। वहीं, पोर्टल में टेस्ट की तारीख शो होने पर हल्द्वानी के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी लोग आरटीओ कार्यालय पहुंच गए।

काफी देर तक जब कोई कर्मचारी नजर नहीं आया तो अफसरों को फोन मिलाया गया। तब जाकर पता चला कि छुट्टी के कारण टेस्ट नहीं लिया जाएगा। जिस वजह से दूरदराज से आए लोग परेशान भी हुए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top