Department

Big Breaking:-16 अक्तूबर से शुरू होगा साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला, आसन झील में शुरू होगी बोटिंग

रामसर साइट आसन कंजर्वेशन पार्क में 16 अक्टूबर से साइबेरियन पक्षियों के आने का सिललिसा शुरू हो जाएगा। आसन झील में बोटिंग शुरू होगी।

उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन कंजर्वेशन पार्क में साइबेरियन पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। झील पर बने टापुओं पर रुडी शेलडक (सुर्खाब) के झुंड गुनगुनी धूप के बीच पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

16 अक्तूबर से आसन झील को बोटिंग के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में पर्यटक और पक्षियों को निहारने के शौकीन करीब से उनके दीदार कर पाएंगे।

आसन कंजर्वेशन पार्क साइबेरियन पक्षियों के लिए मशहूर है। यहां रामसर साइट की जैव विविधता और शांति साइबेरियन पक्षियों को खूब भाती है। यही कारण है करीब 4500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर साइबेरियन पक्षी आसन झील पहुंचते हैं।

अक्तूबर माह से झील में साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। करीब 141 प्रजातियों के पांच हजार से अधिक पक्षी झील में पहुंचते है। मार्च से पक्षियों के लौटने का सिलसिला शुरू होता है।

आसन कंजर्वेशन रिजॉर्ट के प्रबंधक अनिल नौटियाल ने बताया कि 16 अक्तूबर से आसन झील में बोटिंग शुरू हो जाएगी। बोट की मरम्मत और रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है।

वन दरोगा और पक्षी अवलोकन विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने बताया कि आसन रामसर साइट में साइबेरियन पक्षी के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कई प्रजाति के साइबेरियन पक्षी रामसर साइट पर पहुंचे हैं।

इन प्रजातियों के पक्षियों के होते है दीदार

रुडी शेलडक, ब्लैक स्टॉर्क, गूजेंडर, स्नोई ब्राउड फ्लाई कैचर, चेस्टनट हेडेड टेसिया, पलाश फिश ईगल, वाल क्रीपर, चीनी रूबीथ्रोट, सिल्वर-ईयर्ड मेसिया, रिवर टर्न, कानल ग्रीन शैंक, रूफस-बेलिड निल्टवा, स्टेपी ईगल, स्लेटी ब्लू फ्लाई कैचर, ग्रे-बिल्ड टिसिया, ब्राउन डिपर, रूफस जार्जेट फ्लाईकैचर, स्पाॅटेड फ्राकटेल, नार्दन शावलर, गैडवाल, यूरेशियन विजन, इंडियन स्पाॅट बिल्ड डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्ड डक, लिटिल ग्रेब आदि।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top