Department

Big Breaking:-दवा लेने आए थे कारोबारी, आधे घंटे बाद जब लौटे; धू-धू कर जल रही थी कार

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल की गली में दवा लेने गए कारोबारी गुरप्रीत कोहली की इनोवा कार में आग लग गई। उन्होंने अपनी कार मुख्य सड़क के पास पार्क की थी। आधे घंटे बाद लौटने पर कार धू-धू कर जल रही थी।

सूचना पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया।

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल की गली में वैद्य से दवाई लेने आए कारोबारी की कार में आग लग गई। संकरी गली होने के चलते उन्होंने मुख्य मार्ग के पास ही वाहन पार्क किया था।

गुरुवार की सुबह कोहली गार्डन निवासी कारोबारी गुरप्रीत कोहली रामपुर रोड में एसकेएम स्कूल वाली गली में वैद्य से दवाई लेने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी इनोवा कार मुख्य सड़क के पास ही पार्क की थी और वह वैद्य से मिलने चले गए। आधे घंटे बाद जब वह वापस कार के पास पहुंचे तो कार जल रही थी।

हालांकि आसपास के लोगों ने पहले ही कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी थी। जिसपर मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन से कार में लगी आग पर टीम ने काबू पाया।

एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि कार में आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है। हो सकता है कि कार के फ्रंट साइड इंजन के पास तारों में शार्ट सर्किट हो गया हो। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने से कार के आगे वाला हिस्सा पूरा जल गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top