Department

Big Breaking:-देश को मिले 451 अग्निवीर, गढ़वाल राइफल्स सेंटर में शानदार पासिंग आउट परेड; सरहद की रक्षा की खाई कसम

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडाउन में अग्निवीर कोर्स-6 बैच-1 के 449 अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लिया।

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने परेड की सलामी ली और अग्निवीरों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

लैंसडौन: गढ़वाल राइफल्स रेजिमेट सेंटर में अग्निवीर कोर्स-6 बैच-1 के 449 अग्निवीर भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स में शामिल हो गए।

31 सप्ताह का कठिन परिश्रम

शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र परेड ग्राउंड लैंसडाउन में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

इसमें 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद देश सेवा के लिए तैयार अग्निवीर कोर्स-6 बैच-1 के 449 अग्निवीर रिक्रूटों को भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।

समीक्षा अधिकारी ने ली सलामी

समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंटल केंद्र लैंसडाउन ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया।

सेना में शामिल होने गौरव की बात

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में सेना में शामिल इन अग्निवीर जवानों से देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समीक्षा अधिकारी ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि आप को अग्निवीर कोर्स-06 में प्रशिक्षण प्राप्त करके भारतीय सेना में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

साक्षी बनने माता-पिता एवं अभिभावक

इस दौरान सभी अग्निवीर सैनिकों के माता-पिता एवं अभिभावकों को पासिंग आउट परेड का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया। समीक्षा अधिकारी ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीरों के साहस एवं कौशल की प्रशंसा की और इस महत्वपूर्ण अवसर पर सेना में शामिल होने वाले सभी अग्निवीरों के माता-पिता एवं अभिभावकों को गौरव पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top