अंतरराष्ट्रीय

Big Breaking:-कोर्ट परिसर में घुसा हाथी; तोड़ने लगा गेट, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई जान, वीडियो

हाथी परिसर में लगे लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने हाथी की दस्तक को मोबाइल में कैद किया।

हरिद्वार में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों पहुंचना लगातार जारी है। रोशनाबाद के कोर्ट परिसर में भी देर रात जंगली हाथी पहुंच गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई।

वहीं, हाथी परिसर में लगे लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने हाथी की दस्तक को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जमालपुर कलां में घुसे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात

जमालपुर कलां में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल आठ हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हाथियों ने धान और गन्ने की फसलें भी रौंद दी। घंटों की मशक्कत के बाद वन प्रभाग ने हाथियों को खदेड़ा। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top