Nainital

Big Breaking:-15 घंटे से तालाब में तड़प रहा हाथी, रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची; ट्रेन की चपेट में आने से घायल

गूलरभोज से लालकुआं जा रही ओएमसी स्पेशल ट्रेन से टकराकर एक नर हाथी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के 15 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी, और हाथी पानी के तालाब में तड़प रहा है।

गूलरभोज से लालकुआं जा रही ओएमसी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल हाथी को दर्द निवारक दवा दी। शनिवार सुबह से पीपलपड़ाव और टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना के लगभग 15 घंटे बीत जाने के बाद भी शनिवार दोपहर 11:30 बजे तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है और घायल हाथी पानी के एक तालाब में तड़प रहा है। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे हुई। 

टांडा रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि यह घटना रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 16/8 के पास हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से महज 50 मीटर आगे 30 किमी/घंटा की गति सीमा का कासन बोर्ड लगा है, जो करीब साढ़े तीन साल पहले एक हथिनी और उसके बच्चे की ट्रेन से मौत के बाद लगाया गया था।

इसके बावजूद इस ट्रेन की गति बहुत अधिक थी। वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव पीसी जोशी ने बताया कि घायल नर हाथी के पिछले दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि आगरा रेस्क्यू सेंटर से बातचीत चल रही है और उनके दिशा-निर्देशों के आधार पर ही इलाज शुरू किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top