Department

Big Breaking:-ऋषिकेश में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, अब हर शनिवार होगा Bulldozer Action

ऋषिकेश नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। अब हर शनिवार को स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया है,

जिसमें सफाई अभियान से लेकर कर वसूली शामिल है। सोमवार को विशेष सफाई अभियान और मंगलवार को कर वसूली अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ऋषिकेश । नगर निगम अब हर शनिवार को स्थायी -अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सप्ताह के सभी छह कार्य दिवसों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। सफाई अभियान से लेकर कर वसूली को इसमें शामिल कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के दैनिक कार्यों के साथ ही जनता से सीधे जुड़े कामों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया गया है। निगम की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के साथ ही जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम बनाया गया है।

बताया कि सोमवार को सुबह 11 से बारह बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसके लिए हर सप्ताह स्थान चिह्नित किए जाएंगे। सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंगलवार को भवन कर आदि वसूली के लिए कर अधीक्षक, कर निरीक्षक, कर संग्रहकर्ता विशेष अभियान चलाएंगे। बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सहायक नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अनुभाग की टीम कार्रवाई करेगी। गुरुवार को पटल प्रभारी पटलों में पत्रावलियों के रखरखाव आदि का काम करेंगे।

शुक्रवार को बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने के लिए कर अनुभाग की टीम कार्रवाई करेगी। शनिवार को स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में निर्माण अनुभाग, सफाई अनुभाग शामिल होंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top