उत्तराखण्ड

Big Breaking:-इगास बग्वाल की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा दून

देहरादून। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल को लेकर देहरादून में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक सभ्यता की मनमोहक झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में नजर आईं, जबकि लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंग दिया।


कार्यक्रम में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजते ही मौजूद लोग झूमने लगे। विशिष्ट अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी पहाड़ी गीतों की धुन पर जमकर थिरके। वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ पारंपरिक पहाड़ी धुनों पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में बड़ी संख्या में लोग शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं, लेकिन अपनी मूल संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी मेलजोल और सामाजिक एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि इगास बग्वाल केवल पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और पहाड़ की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top