उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

महिला अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई। टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आ गई।

पैठाणी थाना क्षेत्र में टीका लगवाने अस्पताल जा रही पांच साल की बच्ची की टैक्सी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब मां टैक्सी का किराया देने लगी और बच्ची पीछे चली गई। टैक्सी पीछे होने वह पिछले टायर की चपेट में आ गई।

पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि ग्राम बड़ेथ निवासी सरिता देवी बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई।

टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे सीएचसी पाबौ ले गए जहां उपचार के दौरान काव्या की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मासूम की मौत के मामले में सभी पहलुुओं की जांच की जाएगी, साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top