Department

Big Breaking:-अपने पैसे वापिस मांग रहे प्रेमी की प्रेमिका ने पति संग मिलकर की हत्या, दम्पति गिरफ्तार

हल्द्वानी:- हल्द्वानी निवासी एक शादीशुदा महिला द्वारा हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उससे जल्द ही शादी करने का झांसा देकर अपनी जरूरत अनुसार पैसे ऐंठ लिए।

व्यक्ति द्वारा जब प्रेमिका व उसके पति द्वारा उससे पैसे ऐंठने का प्लान समझ मे आया तो उसने प्रेमिका से पैसे वापिस मांगे। प्लान गड़बड़ाता देख प्रेमिका ने धोखे से प्रेमी को अपने घर बुलाया व देर रात होने का बहाना बनाकर प्रेमी को घर पर रोक लिया।

प्रेमिका के पति द्वारा मौका देखकर व्यक्ति को गहरी नींद मे देख बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे दम्पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण ने बताया कि कल शनिवार को वादी राधेश्याम रावत निवासी गली न० 03 राजपुरा राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 हल्द्वानी, नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी थी कि तरुण सिंह रावत को गीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी  जिला नैनीताल द्वारा धोखाधड़ी से उसकी हत्या कर दी गई है।

वादी की शिकायत पर पुलिस ने धारा  103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण ने बताया कि घटना में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में हत्या में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मामले में गहन छानबीन करते हुए आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में नामजद  अभियुक्तगण पति–पत्नी अनिल कुमार साहू पुत्र बिपाती लाल साहू व गीता देवी साहू पत्नी अनिल साहू निवासीगण- ग़ौजाजाली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी, जनपर नैनीताल


को आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के बीच में गोला जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया।

कप्तान प्रहलाद नारायण ने बताया कि मृतक तरुण सिंह रावत का अभियुक्त अनिल साहू की पत्नी गीता साहू से प्रेम संबंध था व  अभियुक्ता गीता साहू द्वारा मृतक को झांसा दिया गया था कि वह जल्द ही अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लेगी।

लेकिन उसका प्लान तरुण से मात्र अपनी आवश्यकता पूर्ण करने हेतु रूपये ऐंठना था। इसी कारण तरूण द्वारा उसके ऊपर काफी पैसे खर्च किये गये लेकिन जब उसको इस बात का एहसास हुआ कि गीता साहू एवं उसका पति अनिल दोनों मिलकर उसका फायदा उठा रहे हैं तो उसके द्वारा अभियुक्ता गीता के ऊपर अपने पैसे वापिस देने हेतु दबाव बनाया गया।

तब दोनों पति पत्नी ने  तरुण सिंह को रास्त से हटाने की योजना बनाई। 


अभियुक्तो द्वारा 30 की रात्र को अपने बच्चों को उनके नानी के घर भेज दिया व गीता साहू द्वारा मृतक तरुण सिंह को अपने घर पर रुपये ले जाने के लिए बुलाया।

घर पर उसका पति अनिल साहू भी मौजूद था। तरुण रावत के आने जब गीता से अपने पैसे मांगे तो गीता ने रात बहुत होने का बहाना देते हुए तरुण को वहीं रुकने को कहा व सुबह होते ही रुपये देने की बात कही।

तरुण  गीता साहू की बातों में आकर उसके घर पर ही सो गया। रात में तरुण जब गहरी नींद में था तब अनिल साहू ने घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर लाकर तरुण सिंह के सर पर प्रहार कर सिर को कुचल कर उसकी हत्या कर दी गयी।

कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top