Nainital

Big Breaking:-नैनीताल में आग का तांडव, 20 घंटे तक जलता रहा जंगल; सामने आई भयावह तस्वीर

नैनीताल के श्यामखेत-घोड़ाखाल जंगल में 20 घंटे तक भीषण आग लगी रही, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ। वन विभाग की टीम ने देर शाम तक आग पर काबू पा लिया।

भवाली। नगर के श्यामखेत से सटे जंगल में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सुबह तक पूरे जंगल को आग ने अपनी चपेट में लिया।

आग जब आबादी की ओर बढ़ने लगी तो सुबह स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब आठ बजे वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन जंगल में गिरे पिरूल के कारण आग तेजी से फैलती रही।

गुरुवार की रात व शुक्रवार पूरा दिन जलता रहा जंगल

वन कर्मियों ने लाइन काटकर श्यामखेत की तरफ से आग को रोका, लेकिन आग बढ़ते हुए तीनमोड़ घोड़ाखाल से सटे जंगल तक पहुंच गई, जिसने वन कर्मियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।

गुरुवार की रात व शुक्रवार पूरा दिन जंगल जलता रहा। शाम के वक्त वनाग्नि को नियंत्रित किया गया। रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top