Department

Big Breaking:-चोटियां बर्फ से सजी नहीं…अब नए साल का बर्फबारी से हो सकता है स्वागत, ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अब पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है।

नए साल पर जश्न होगा, इस दौरान पर्यटक भी पहुंचे हुए हैं। इस समय बर्फ से लकदक रहने वाली चोटियों को उसी तरह बर्फ से चमकने का इंतजार है। जैसे कि पूर्व के वर्षों में रहा करती थी। अभी तक राज्य में बर्फबारी नहीं हुई है।

पर्यटकों को भी बर्फबारी का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार नए साल पर हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्तूबर से 30 दिसंबर तक राज्य में 24 प्रतिशत बारिश आदि कम हुई है। राज्य में पर्यटक नए साल में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचते हैं पर अभी बर्फबारी होने का इंतजार है।

आईएमडी देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल कहते हैं कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे नए साल पर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और 3000 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

दो जनवरी को सक्रियता हल्की रहेगी पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले मेंं हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है।

ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा हो सकता है। रही बात तापमान की दो दिन अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आ सकती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top