उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा

भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा,

कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई।

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की भैरव मंदिर कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक को उसके साथ वाले युवकों ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। वहीं, किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात की है। कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घुसो से वार करते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top