उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसजन दिल्ली में ‘वोट बचाओ’ रैली में होंगे शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसजन 1 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होंगे।

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसजन प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी देशव्यापी अभियान चला रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भी नाम हटाने संबंधी शिकायतें सामने आई हैं।

कांग्रेस किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मतदाता सूचियों की पारदर्शिता का मुद्दा उठा रहे हैं।

प्रीतम सिंह के परिवार पर दर्ज मुकदमे पर उठाए सवाल

राजीव महर्षि ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और वह प्रीतम सिंह की लोकप्रियता से बौखलाई हुई है। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र का विरोध करेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top