उत्तराखण्ड

Big Breaking:-थुनारा गांव में भीषण आग से तीन मंजिला मकान राख, कई बकरियां, मुर्गे और खरगोश भी जल गए

मोरी तहसील के डामटी थुनारा गांव में भीषण आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में कई जानवर भी जल गए।

उत्तरकाशी तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम डामटी थुनारा में शनिवार तड़के हादसा हो गया। हरपाल सिंह राणा के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। ग्राम प्रधान द्वारा रात करीब तीन बजे सूचना दी गई।

आग की घटना में मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। भवन में रखा सामान भी राख हो गया। चार बकरियां, 15 मुर्गे और दो खरगोश भी आग में जल गए।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top