Moussourie

Big Breaking:-मसूरी जाने वाले पर्यटक सावधान! मैगी प्वाॅइंट के पास हुआ लैंडस्लाइड, सिंगल लेन रह गई सड़क

लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास भूस्खलन से पुश्ता धंस गया है, जिससे सड़क सिंगल लेन रह गई और बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

मसूरी। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। मसूरी देहरादून मुख्य सड़क मार्ग पर पुश्ते धंसने और मलबा गिरने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट और पानेवाले बंद के समीप सड़क का पुराना पुश्ता भरभरा कर गिर गया, जिससे सड़क सिंगल लेन रह गई है।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप शाही ने बताया कि पुश्ता धंसने और सड़क सिंगल लेन रहने से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है।

मसूरी-चकराता एनएच भी बंद

वहीं गुरुवार तड़के मसूरी-चकराता एनएच 707ए, मसूरी बैंड से लगभग तीन किमी पहले कर्नल विला और डिम्टा बैंड के बीच सड़क पूरी तरह से दरक गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

मसूरी आने वाले वाहनों को विकासनगर देहरादून और अगलाड़ थत्यूड़ मार्ग से डायवर्ट किया गया। एनएच ने दो जेसीबी लगाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए चालू किया और दोपहर एक बजे यातायात फिर से शुरू हो गया। हालांकि, यहां मिट्टी की पकड़ कमजोर है, जिससे फिर से क्षति की आशंका है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top