Department

Big Breaking:-उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मारने की धमकी देने वाला ट्रेस, आरोपी ने जारी किया वीडियो

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी देने वाला ट्रेस हो गया है। आरोपी मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है और कर्नाटक में काम करता है। ऐक्शन के डर से आरोपी ने वीडियो जारी किया है।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से फोन पर अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।

आरोपी युवक पिथौरागढ़ का रहने वाला है। वह वर्तमान में कर्नाटक के एक होटल में नौकरी कर रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने वीडियो जारी कर अपनी हरकत के लिए माफी मांगी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को एक अज्ञात नंबर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निजी मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भट्ट के समझाने का प्रयास करने पर भी आरोपी का व्यवहार उग्र बना रहा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महेंद्र भट्ट ने इसे अपनी राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश और जान का खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला

कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सोमवार को एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने फोन नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर लिया है। उसकी पहचान राहुल सिंह चुफाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वह कर्नाटक में रहकर होटल में काम करता है।

आरोपी ने जारी किया वीडियो

एसएसपी ने बताया अपनी पहचान उजागर होने और पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी राहुल सिंह चुफाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उसने कहा कि आवेश में वह ऐसा कर बैठा।

चूंकि, मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर रही है। उसे जल्द ही कैंट थाने में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top