Department

Big Breaking:-देहरादून में टोंस नदी में दर्दनाक हादसा, बेटे को डूबने से बचाते हुए खुद गहरे पानी में समा गए पिता

हरियाणा के यमुनानगर निवासी मनदीप कुमार की गुप्त सहस्त्रधारा क्षेत्र में टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने बेटे को नदी में डूबने से बचाते हुए खुद गहरे पानी में समा गए।

विकासनगर (देहरादून)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुप्त सहस्त्रधारा क्षेत्र में टोंस नदी में नहाते समय हरियाणा के यमुनानगर निवासी व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति की मौत नदी में डूब रहे बेटे को बचाने के चक्कर में हुई।

हादसा तब हुआ तक पूरा परिवार नदी में नहा रहा था। हादसे के बाद हिमाचल पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिकार कोतवाली कालसी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक की पहचान यमुनानगर (हरियाणा) के रादौर स्थित ग्राम जगूड़ी निवासी 39 वर्षीय मनदीप कुमार के रूप में हुई है।

मनदीप कुमार पुत्र अमर सिंह पूरे परिवार के साथ पर्यटन स्थल घूमने आया था। इसी बीच मनदीप परिवार के साथ गुप्त सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित टोंस नदी में नहाने लगा।

तभी उसका पुत्र नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में मनदीप ने प्रयास किया। उसने पुत्र को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

कोतवाली कालसी की पुलिस को रविवार को हिमाचल प्रदेश के थाना पुरवाला से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुप्त सहस्त्रधारा स्थित नदी में डूब गया है।

सूचना मिलने पर कालसी थाने के दारोगा नीरज कठैत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डूबे व्यक्ति मनदीप को उसके स्वजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर ले जा चुके थे। जहां पर चिकित्सकों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया।

जहां पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top