Department

Big Breaking:-यात्रा के शुभारंभ पर पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा-तीर्थयात्री धामों की स्वच्छता का रखें

अक्षय तृतीया के दिन सतयुग व त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। आज अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र व आयुष्मान योग का शुभ संयोग भी है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। धामों की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

महाराज ने कहा, अक्षय तृतीया के दिन सतयुग व त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी। आज अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र व आयुष्मान योग का शुभ संयोग भी है। इस तिथि पर मंदिरों के कपाट खुलना सबसे पुण्यदायी माना जाता है।

मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल भैरव घाटी से गंगोत्री पहुंचने के पश्चात गंगोत्री धाम और मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री पहुंचने पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है।

उन्होंने बताया यात्रा को सुरक्षित, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन, हेल्थ चेकअप और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाराज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में चारधाम यात्रा में आने का अनुरोध करते हुए यात्रा के दौरान अपना क्यूआर कोड वाला रजिस्ट्रेशन पास व आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने और समय-समय पर यात्रा के दौरान जारी होने वाली एसपी का पालन करने को कहा है।

50 साल से ऊपर या बीमार लोगों को यात्रा के समय अपना हेल्थ चेकअप सर्टिफिकेट अवश्य साथ रखें। महाराज ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया यात्रा के दौरान प्लास्टिक कचरा नियत स्थान पर ही डालें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top