Department

Big Breaking:-बीकेटीसी अध्यक्ष विश्राम गृहों में परखेंगे व्यवस्थाएं, डोली के साथ पैदल जाएंगे केदारनाथ

सोमवार 20 अप्रैल को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग स्थित मंदिर समिति के विश्रामगृहों का निरीक्षण करेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग पर समिति के विश्राम गृहों की व्यवस्था परखेंगे। सोमवार को गौरीकुंड जाते समय विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 21 अप्रैल को गौरीकुंड से बाबा केदार की डोली के साथ पैदल केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार 20 अप्रैल को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग स्थित मंदिर समिति के विश्रामगृहों का निरीक्षण करेंगे। 21 अप्रैल को गौरीकुड पहुंचकर भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली के साथ केदारनाथ प्रस्थान करेंगे और कपाटोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 22 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top