उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में दर्दनाक घटना, बेटे को खोने के बाद पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

हरिद्वार में एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

हरिद्वार। जुड़वा बच्चों में से एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पिता ने रहस्यमयी परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

परिवार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का निवासी है और हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।

मासूम की मौत और पिता की खुदकुशी से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, राघवेंद्र जोशी निवासी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश अपनी पत्नी बबली व दो जुड़वा बच्चों के साथ सिडकुल क्षेत्र में किराए का मकान में रहते थे।

कपड़ों की फेरी करते थे। वह दो-तीन महीने से अपने घर मध्य प्रदेश गए हुए थे। बुधवार की रात ही वह परिवार के साथ वापस लौटे और यहां शिव मूर्ति वाली गली में होटल में कमरा लेकर ठहर गए थे।

गुरुवार की सुबह राघवेंद्र वाहन लेने की बात कहकर निकले थे, उसके बाद वापस नहीं आए। दोपहर के समय बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर पत्नी एक होटल कर्मचारी की मदद से उन्हें मेला अस्पताल लेकर पहुंची।

चिकित्सकों ने जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बच्चे को भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरे बच्चे की हालत स्थिर है, लेकिन मृत बच्चे की मौत का कारण प्रथम दृष्टया स्पष्ट नहीं हो पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला के पति राघवेंद्र जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

इसी बीच ज्वालापुर लाल पुल में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राघवेंद्र जोशी टीकमगढ़, मध्य प्रदेश की।

बाद में अस्पताल में मौजूद पत्नी बबली ने भी शव की पहचान अपने पति के रूप में की।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी। फिलहाल हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top