उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड के चमोली में बदला मौसम, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से मिली राहत

चमोली जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है, बदरीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।

बदरीनाथ की चोटियों के साथ हेमकुंड में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि निचले स्थानों में वर्षा हुई है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में ठंड होने के चलते यात्रियों को गर्मी से निजात मिली है।

चमोली जिला मुख्यालय के आसपास तेज आंधी आई, जिससे शाम करीब चार बजे से जिले में बिजली गुल है। बताया गया कि हाईटेंशन लाइन में दिक्कत आई है।

हेमकुंड साहिब सहित बदरीनाथ की चोटियों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला है। बदरीनाथ धाम की चोटियों में बर्फबारी हुई है।

धाम में सांय तक रूक रूक कर बारिश होती रही। हालांकि, बारिश के बाद भी यात्रियों का जोश कम नहीं हुआ है। यात्रियों की लंबी कतार के बीच नारायण के जयकारे गूंजते रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top