Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा: 5वीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर गिरी, 5 लोग घायल

ऋषिकेश के एक होटल में देर रात पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई, जिससे फरीदाबाद के पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित होटल में गुरुवार देर रात पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूट कर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। इसमें फरीदाबाद के पांच पर्यटक घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पर्यटकों ने होटल संचालक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद से 22 सदस्यीय पत्रकारों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। रात को वह होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।

खाना खाकर वह लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। जब वह ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, तभी अचानक लिफ्ट का तार टूट गया। लिफ्ट पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरी।

लिफ्ट सवार वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रूपेश कुमार, चेतन सिंह और जयप्रकाश घायल हो गए। लिफ्ट के इस तरह गिरने से वहां हड़कंप मच गया।

वरुण कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को अधिक चोट लगी है। सूचना पर एम्स चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद सभी को एम्स पहुंचाया।

एक पर्यटक के दोनों पैर में फ्रैक्चर हैं। पर्यटकों ने होटल संचालक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उनका का कहना है कि लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरती गई। जब मौके पर मौजूद होटल कर्मियों के सामने यह बात रखी तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।

एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top