Big Breaking:-Train Running Late: कोहरा पूरी तरह छंटा और मौसम हुआ साफ, फिर भी लंबी दूरी की ट्रेनें हो रही हैं लेट

मौसम साफ होने के बावजूद रुड़की में लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। उत्कल एक्सप्रेस और चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें घंटों लेट पहुंचीं।

यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए अपनी परेशानी व्यक्त की, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। रेलवे अधिकारियों ने देरी का कारण ट्रैक कार्य और ट्रेनों का मूल स्थान से ही विलंब से चलना बताया।

रविवार को कोहरा पूरी तरह छंट जाने और मौसम साफ होने के बावजूद रुड़की से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार देरी से चलती रहीं। कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट पहुंचने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और बेचैनी साफ नजर आई। इंतजार की यह मजबूरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी रही।

दरअसल रेलवे के अनुसार कोहरे में ट्रेनों के देरी से चलना कोई बड़ी वजह नहीं माना जाता। लेकिन मौसम सामान्य होने के बाद भी रेलवे की समय-सारिणी पटरी पर लौटती नहीं दिखी।

रविवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से पहुंचीं। ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची, जबकि 15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से चली।

14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 1 घंटे 31 मिनट लेट रही, इसी तरह श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को देरी से रुड़की पहुंचना हुआ।

14317 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस करीब 50 मिनट लेट रही, जबकि 14306 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

लगातार हो रही इस लेटलतीफी से यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कई यात्रियों को बस और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा, तो कुछ को जरूरी कामों में देरी झेलनी पड़ी।

रेलयात्रियों का कहना है कि जब कोहरे का असर खत्म हो चुका है, तब भी ट्रेनों का समय पर न चलना समझ से परे है। स्टेशन पर परिवार, बुजुर्ग और बच्चों के साथ घंटों इंतजार करते यात्री रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए।

यात्रियों ने मांग की है कि मौसम सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन समयबद्ध किया जाए, ताकि रोजमर्रा की यात्रा फिर से सहज बन सके।

वही सीएमआइ अजय तोमर ने कहा कि कई बार रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेनों को देरी होती है। लंबी दूरी की ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें