Department

Big Breaking:-पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में गुलदार ने चार साल की बच्ची को बनाया निवाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

गुलदार ने देर रात बच्ची पर हमला किया। बच्ची का शव बरादम हो गया है। वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

कोटद्वार में देर रात दर्दनाक घटना हो गई। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया(4) पुत्री जितेंद्र रावत पर हमला किया और उसे घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान परिवार में हड़कंप मच गया।

सभी ने बची को ढ़ूंढना शुरू किया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।  

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top