Department

Big Breaking:-देहरादून के मोहब्बेवाला के पास मार्बल्स से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर यातायात बाधित

सहारनपुर से देहरादून आ रहा मार्बल्स से भरा एक ट्रक सोमवार को मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

देहरादून। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल्स से भरा एक ट्रक सोमवार को मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद देहरादून–सहारनपुर मार्ग पर दोनों ओर का यातायात प्रभावित हो गया, जिससे आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। मोहब्बेवाला के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया।

ट्रक में भरे मार्बल्स सड़क पर फैल गए, जिसके कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना क्लेमेनटाउन पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट करना शुरू किया, ताकि जाम की स्थिति न बने और अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू रखा जा सके।

इसके साथ ही क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने और सड़क पर फैले मार्बल्स को साफ करने का कार्य भी किया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top