
ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया।
श्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर को रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया। इससे ट्रक नदी में ही फंस गया।
एसआई मुकेश भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रॉफ्ट के जरिए सबसे पहले ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।









